फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2 Trailer X Review: ‘वॉर 2’ का ट्रेलर देख खुश हुए फैंस, बोले- मास गॉड बनाम ग्रीक गॉड; जूनियर NTR हुए ट्रोल

Fri, 25 Jul 2025 12:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

War 2 Trailer Reaction: लोगों का इंतजार खत्म हुआ और ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। अब ट्रेलर को देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानिए ट्रेलर देखकर क्या है लोगों का रिएक्शन।
विज्ञापन
वॉर 2 टीजर - फोटो : यूट्यूब- @YRF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में जैसा की उम्मीद थी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जमीन से लेकर समुद्र और आसमान तक जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। अब साउथ और बॉलीवुड के दो बड़े स्टार एक साथ एक फुल एक्शन पैक्ड फिल्म में आ रहे हैं, तो दर्शकों का उत्साह बढ़ना तो बनता है। यही कारण है कि ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगा है। अब ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जानते हैं लोगों को कैसा लगा ‘वॉर 2’ का ट्रेलर।

ऋतिक-जूनियर एनटीआर का फेस ऑफ देखने को उत्साहित फैंस

विज्ञापन

‘वॉर 2’ के ट्रेलर को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ट्रेलर के बाद जूनियर एनटीआर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने जूनियर एनटीआर की फिटनेस और ट्रेलर में दिखी उनकी जबरदस्त बॉडी की तारीफ की है। तो वहीं कई यूजर्स को ऋतिक और जूनियर एनटीआर का फेस ऑफ पसंद आ रहा है और वो उसे फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। 
 


 
 
 

 

 

फैंस बोले ट्रेलर ऑफ द ईयर
कुछ यूजर्स ने ऋतिक और जूनियर एनटीआर की टक्कर को ग्रीक गॉड वर्सेज मास गॉड करार दिया है। एक यूजर ने जूनियर एनटीआर की तारीफ करते हुए उन्हें यशराज के स्पाई यूनिवर्स के सभी विलेन का बॉस बताया है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने ‘वॉर 2’ के ट्रेलर को साल का सबसे बेहतरीन ट्रेलर करार दिया है। 

विज्ञापन

 


 
 
 
 
 
 

 

जूनियर एनटीआर को फैंस ने बताया साइड हीरो
हालांकि, लोगों का एक तबका अगर ट्रेलर की तारीफ कर रहा है, तो कुछ लोगों को ये ट्रेलर पसंद नहीं आ रहा है। कई यूजर्स ने जूनियर एनटीआर का मजाक बनाया है और उनके कुछ एक सीन को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने ‘आरआरआर’ फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर को फिर साइड हीरो बताया है।
 


 
 
 
 
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ‘वॉर 2’ 2019 में आई ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। ‘वॉर’ में जहां ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वहीं इस बार ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ भिड़ंत करते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें