धनुष और कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टीजर आज रिलीज किया गया है। टीजर से साफ होता है कि फिल्म में एक जुनूनी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। जिसमें धनुष ‘शंकर’ और कृति ‘मुक्ति’ के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज बना हुआ है। ऐसे में अब टीजर रिलीज होते ही फैंस की इस पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। यहां जानिए दर्शकों को कैसा लगा ‘तेरे इश्क में’ का टीजर?
फैंस को पसंद आया टीजर
टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल है। अब इस टीजर पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने फिल्म के टीजर की तारीफ करते हुए इसे जबरदस्त बताया है। यूजर ने धनुष और कृति की भी तारीफ की है और फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही है। एक अन्य यूजर ने टीजर की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म को देखने के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। फैंस इस फिल्म का ‘रांझणा’ से कनेक्शन देखने की भी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Tere Ishk Mein Teaser: जुनूनी लव स्टोरी लेकर आए आनंद एल राय, धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ का टीजर रिलीज
धनुष के मुरीद हुए नेटिजेंस
धनुष के फैंस टीजर सामने आने के बाद काफी उत्साहित हैं और अपने पसंदीदा कलाकार की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कृति सेनन को भी टीजर में पसंद किया जा रहा है। कई नेटिजेंस टीजर को फायर बता रहे हैं और उनका कहना है कि यह फिल्म थिएटर में लोगों को दीवाना बना देगी। एक प्रशंसक ने धनुष की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कुंदन नए अवतार में वापस आया है। धनुष में गजब की एक्टिंग स्किल्स हैं।’
घिसी-पिटी स्टोरी, कुछ भी नहीं नया
हालांकि, कई लोगों को ‘तेरे इश्क में’ के टीजर में कुछ भी नया नजर नहीं आ रहा है। एक यूजर का कहना है कि टीजर में वो ही घिसी-पिटी दिल टूटे आशिक की कहानी देखने को मिल रही है। कुछ भी अलग और नया नहीं दिख रहा है। उम्मीद है कि धनुष और कृति की केमिस्ट्री पर्दे पर अच्छी लगेगी।
28 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में धनुष और कृति सेनन के बीच एक अलग तरह की प्रेम कहानी देखने को मिल सकती है।