कृति सेनन और धनुष इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस प्रतिक्रिया से फिल्म की कास्ट भी काफी खुश है। अब इस बीच धनुष और कृति का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में धनुष, कृति को बचाते नजर आ रहे हैं।
धनुष ने कृति को किया प्रोटेक्ट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन और धनुष कहीं से निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों चारों तरफ भीड़ से घिरे हुए हैं। लोगों की भीड़ में कृति सेनन घिर जाती हैं। इसके बाद धनुष कृति को प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं। धनुष कृति को भीड़ से बचाते हुए निकलते हैं। धनुष चारों तरफ से कृति को पकड़े हुए हैं। वीडियो किसी मॉल के बाहर का मालूम पड़ता है।
‘तेरे इश्क में’ को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया
धनुष और कृति की हालिया रिलीज फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां 16 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म अब तक 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इस तरह से दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में और भी इजाफा हो सकता है।
‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी कृति सेनन
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।