फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनतारा के जुड़वा बेटों ने एक्ट्रेस को दिया खास तोहफा, मां के लिए हाथों से बनाया कार्ड; देखें तस्वीरें

Sat, 29 Nov 2025 10:35 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara: साउथ अभिनेत्री नयनतारा ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस को उनके बेटों ने खास गिफ्ट दिया है। 

विज्ञापन
नयनतारा अपने बच्चों के साथ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नयनतारा ने सोशल मीडिया पर हैंडल पर अपने जुड़वा बेटों उइर और उलग के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खास तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें एक्ट्रेस को उनके दो नन्हें बच्चों ने खूबसूरत तोहफा दिया है। देखें तस्वीरें। 

बच्चों ने बनाया कार्ड

अभिनेत्री नयनतारा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उलग और उइर के साथ तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने अपने बेटों द्वारा बनाए गए जन्मदिन कार्ड को शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘दुनिया की सबसे अच्छी अम्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने बीते 18 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन

 

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बच्चों द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं सबसे अच्छा परिवार।
 
 
 

यह खबर भी पढ़ें: सिर पर कपड़ा डाले हवा में उड़ान भरता एक शख्स, अनुपम खेर ने साझा की रहस्यमयी इंसान की तस्वीर; पहचाने आप?

एक नजर नयनतारा के करियर पर
नयनतारा ने साल 2003 में मलयालम फिल्म 'मनास्सिनक्कारे' से अपने करियर की शुरुआत की और अपने अभिनय से जल्द ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने साल 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में भी कदम रखा था। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा इस समय एक्ट्रेस कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें निर्देशक सुंदर सी के साथ एक बड़े बजट की फिल्म, 'मुकुथी अम्मन 2', यश की आगामी कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' और विष्णु एडवन द्वारा निर्देशित कविन के साथ तमिल फिल्म 'हाय' शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें