फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

They Call Him OG Trailer: दमदार एक्शन के साथ लौटे पवन कल्याण, टक्कर दे रहे इमरान हाशमी; ‘ओजी’ का ट्रेलर रिलीज

Mon, 22 Sep 2025 06:00 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OG Trailer Release: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की मच अवेटेड पीरियड गैंगस्टर ड्रामा ‘दे कॉल हिम ओजी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अभिनेता ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
दे कॉल हिम ओजी का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की मच अवेटेड पीरियड गैंगस्टर ड्रामा ‘दे कॉल हिम ओजी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिन पहले ट्रेलर में सुपरस्टार के दमदार डायलॉग्स और एक्शन देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म 'ओजी' के हर अपडेट को बारीकी से ट्रैक कर रहे थे और उत्साह अपने चरम पर था।
विज्ञापन


‘दे कॉल हिम ओजी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 
फैंस पवन कल्याण की इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में पवन कल्याण का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके एक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में विलेन बने इमरान हाशमी, पवन कल्याण को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। 


 
विज्ञापन

पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के ट्रेलर में इमरान हाशमी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

गैंगस्टर ड्रामा में छा गए पवन कल्याण 
ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक भी सामने आ चुकी है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। पवन कल्याण का किरदार बुरे लोगों के खिलाफ लड़ता हुआ नजर आता है। वह अपने परिवार, लोगों का रक्षक बनता है। ट्रेलर में कहीं तलवार से तो कहीं बंदूक के साथ पवन कल्याण का किरदार एक्शन सीन्स करता दिखता है। वहीं विलेन बने इमरान हाशमी की एंट्री भी शानदार है। वह चंद सेकंड के सीन में दर्शकों को इंप्रेस कर देते हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म के टाइटल का भी खुलासा हो गया। दरअसल, फिल्म में पवन कल्याण के किरदार का नाम ओजस गंभीरा है। इसी का शॉर्ट फॉर्म OG फिल्म का टाइटल है।

फिल्म की स्टारकास्ट 
फिल्म में पवन कल्याण के साथ प्रियंका अरुलमोहन फीमेल लीड में हैं, जबकि एंटैगनिस्ट की भूमिका में इमरान हाशमी नजर आएंगे। इसके अलावा श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास और शाम जैसी प्रमुख भूमिकाओं में कलाकार हैं। संगीत की रचना थमन ने की है, जबकि डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर के तहत डीवीवी दानय्या और कल्याण दास इस प्रोजेक्ट के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी को पीरियड गैंगस्टर ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके किरदार और सेटअप दर्शकों को एक बड़े और ग्रिटी अनुभव की ओर ले जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें