फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरी बाबू का निधन: नहीं रहे तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर, पांच दशक के करियर में 600 से अधिक फिल्मों में किया था काम

Sat, 14 Nov 2026 05:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Giri Babu Death: तेलुगु सिनेमा जगत से एक दुखद सूचना सामने आई है।
  • दिग्गज अभिनेता, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर गिरी बाबू नहीं रहे।
  • 83 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
अभिनेता गिरी बाबू का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता, निर्माता-निर्देशक गिरी बाबू का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। आज 14 नवंबर 2026 को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से टॉलीवुड में शोक की लहर आ गई है। गिरी बाबू ने अपने पांच दशक के करियर में 600 से अधिक फिल्में की थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे गिरी बाबू
गिरी बाबू प्रकाशम जिले के रविनुथला गांव के एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से थे। फिल्मों में करियर बनाने के लिए वे मद्रास चले गए। गिरीबाबू ने अपने करियर की शुरुआत मुख्य अभिनेता के तौर पर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने विलेन की भूमिकाएं निभानी शुरू कर दीं। फिर उन्होंने कॉमिक रोल भी किए। 
  • गिरी बाबू ने साल 1973 में फिल्म 'जगमे माया' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने पांच दशक के करियर में 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 
  • मालूम हो कि उनके बेटे रघुबाबू टॉलीवुड के स्टार कॉमेडियन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें