फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में प्रभात के किरदार का है इस रियल लाइफ शख्स से कनेक्शन

Tue, 26 Mar 2019 06:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prabhat Choudhary - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन
मशहूर निर्देशक जोया अख्तर ने अपनी पिछली फिल्म 'गली ब्वॉय' तमाम सारे रीयल लाइफ किरदारों पर रिसर्च करके बनाई और अब पता चला है कि उनकी नई वेब सीरीज 'मेड इन हैवन' में भी वास्तविक जिंदगी के किरदारों के तार जोड़े गए हैं। सीरीज में एक नाम का जिक्र बार बार आता है और वह किरदार है प्रभात का।
विज्ञापन


इस बारे में अमर उजाला को पता चला है कि प्रभात का किरदार दरअसल एक रियल लाइफ सेलिब्रिटी ब्रांड एक्सपर्ट प्रभात चौधरी पर आधारित है। प्रभात चौधरी हिंदी फिल्म जगत के ब्रांड एक्सपर्ट्स में खासा जाना पहचाना नाम है। वेब सीरीज में भी बार बार यह दिखाया गया है कि मशहूर लोग अपनी मीडिया इमेज को लेकर बार बार प्रभात का ही नाम लेते हैं। हिंदी सिनेमा के ब्रांड एक्सपर्ट प्रभात मशहूर कंपनी स्पाइस पीआर के संस्थापक और मालिक होने के साथ डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी एन्ट्रॉपी के सह-संस्थापक भी हैं। 

यह कंपनी शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, प्रभास, राधिका आप्टे और सारा अली खान जैसे सुपर सितारों की ब्रांड इमेज बनाने का काम करती है। ये प्रभात का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा ही है जिससे जोया प्रभावित हुईं और मेड इन हैवन सीरीज के प्रमुख किरदार तारा और अर्जुन के साथ उनका नाम भी सीरीज में बार बार आता है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जोया अख्तर ने प्रभात चौधरी से प्रेरणा लेते हुए उनके किरदार को सीरीज में हू ब हू पेश करने का फैसला लिया। मुंबई में प्रभात सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखते हैं और कुछ खास मौकों पर ही दिखते हैं। बड़ी फिल्मों और बड़े सितारों से जुड़े इवेंट्स वह परदे के पीछे रहकर संचालित करते हैं।

'मेड इन हेवन' दिल्ली के दो वेडिंग प्लानर्स तारा और करण की कहानी हैं। इस सीरीज की हर कहानी में किसी एक वेडिंग के आसपास ताना बाना बुना जाता है और ये दोनों शादी की तैयारियों के साथ साथ इन शादियों में आने वाली मुसीबतें सुलझाते जाते हैं। साथ ही अपनी निजी जिंदगी की उलझनों में घिरते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें