अगर छोटे परदे का सीरियल 'नागिन' आपको पसंद आता है तो इसकी कहानी में एक चौंकाने वाले मोड़ के लिए आप तैयार रहिए। टीआरपी में हमेशा अव्वल रहने वाले इस सीरियल में इन दिनों बेला और विशाखा के जीवन में रुही की वापसी हो चुकी है। यह नया मोड़ रूही की नई साजिशों का है।
नागिन में रूही का किरदार कर रहीं करिश्मा तन्ना हालांकि अपने सीरियल की कहानी में आने वाले इस मोड़ पर कुछ भी कहने से बच रही हैं। लेकिन, अमर उजाला को पता चला कि रूही जिस हुकुम नाम के किरदार के साथ मिलकर बेला और विशाखा के खिलाफ साजिश रह रही हैं, दरअसल वह एक राक्षस है और ये किरदार निभाने रहे हैं मशहूर कलाकार निकितिन धीर।
इस बारे में निकितिन धीर से बात हुई तो उन्होंने इस किरदार को अपने करियर का एक चुनौती भरा किरदार बताया। वह कहते हैं, ‘टेलीविजन और फिल्मों में तमाम तरह के किरदार निभाने के बाद मैं अरसे से कुछ नया करने की तलाश में था। छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो में मुझे यह मौका मिला। फिल्म की कहानी में मेरा किरदार कुछ नए मोड़ लेकर आने वाला है।’