फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या फिर सनसनी फैलाएगा बहू से बलात्कार?

Thu, 05 Sep 2013 04:16 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे पर्दे के एक चर्चित धारावाहिक में बलात्कार का दृश्य डाले जाने की योजना है। एक शराबी पति टीवी की इस लोकप्रिय बहू के साथ ये घिनौनी हरकत करेगा। ऐसा शायद टीआरपी बढ़ाने के मकसद से भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


छोटे पर्दे पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नंदिनी के बलात्कार के दृश्य ने शो को हाई टीआपी दिलाई थी। इस शो में एक पति ने जबर्दस्ती एक लड़की से शादी की और फिर शादी के बाद पत्नी का बलात्कार किया। इस दृश्य काफी बवाल मचा।

इसके बाद तो मानो धारावाहिकों में ऐसे सींस की बाढ़ सी आने लगी। लेकिन बाद में छोटे पर्दे पर इस प्रकार के सीन न दिखाने की वकालत हुई जो कि रंग लाई। काफी दिनों से बलात्कार के सीन सीरियल्स से गायब हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'सरस्वती चंद्र' में बलात्कार का दृश्य डालने की योजना है। सूत्रों के अनुसार सीरियल की मेन लीड बहू कुमुद (जैनिफर विंगेट) के साथ उसका शराबी पति बलात्कार की कोशिश करेगा।

हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि ये दृश्य रेप का होगा या रेप अटेंप। क्योंकि कुमुद का प्रेमी सरस उस वक्त घर में ही मौजूद होगा ऐसे में क्या वो अपनी प्रेमिका को उसके पति से बचा पाएगा या नहीं इस बारे में पता नहीं चला है।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें