'बिग बॉस' में विनर कौन होगा इस बात के लिए देश और दुनिया में करोडों का सट्टा लगा हुआ है।
'बिग बॉस 7' का विजेता कौन होगा इसका फैसला कुछ घंटों में ही हो जाएगा। गौहर खान और तनीषा मुखर्जी के बीच जीत-हार के आकलन लग रहे हैं।
सुनने में आया है कि बिग बॉस का विजेता कौन होगा इस बारे में सट्टा बाजार भी सक्रिय हो उठा है।
सबसे ज्यादा सट्टा गौहर खान और तनिषा मुखर्जी को लेकर है। मुंबई और के अलावा मुल्क के दूसरे कुछ देशों में भी इन पर सट्टे लगाए जा रहे हैं।
बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले शनिवार की शाम बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। सलमान यहां अपनी ही फिल्मों के गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।