फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठीं पवित्रा पुनिया, देखें वायरल तस्वीरें

Sun, 15 Mar 2026 03:38 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Pavitra Punia Fiance Jaskomal Singh: पवित्रा पुनिया ने अक्तूबर 2025 में अमेरिका में रहने वाले एक शख्स से सगाई करके सबको चौंका दिया था। अब उनकी पहचान सामने आ गई है। अभिनेत्री के मंगेतर का नाम जसकोमल सिंह है। जानिए उनके बारे में सबकुछ।
विज्ञापन
पवित्रा पुनिया और जसकोमल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी सगाई की घोषणा के लगभग छह महीने बाद, पवित्रा पुनिया एक बार फिर चर्चा में हैं। पवित्रा के मंगेतर का चेहरा सामने आ गया है। उनके होने वाले पति जसकोमल सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके सबको चौंका दिया है, जिसमें वो पवित्रा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कौन हैं जसकोमल सिंह?
जसकोमल सिंह अमेरिका में रहते हैं और एक बिजनेसमैन हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह बहुत अच्छे और दयालु इंसान हैं, जैसा कि पवित्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था। संगीत से उन्हें काफी लगाव है। उनका इंस्टाग्राम गाने के वीडियो से भरा पड़ा है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 23.7 हजार फॉलोअर्स हैं, लेकिन वे सिर्फ 52 लोगों को फॉलो करते हैं। पवित्रा ने बताया था कि वे काफी समय से साथ हैं और यह रिश्ता उन्हें सही लगता है। उनका परिवार भी इस रिश्ते से बहुत खुश है।
विज्ञापन

पवित्रा का पिछला रिश्ता
इससे पहले पवित्रा का रिश्ता अभिनेता एजाज खान से था। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 14' में हुई थी। चार साल तक डेटिंग के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। पवित्रा को आखिरी बार रियलिटी शो 'रानिस ऑफ द जंगल 2' में देखा गया था। अब फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के ट्रेलर को चिरंजीवी ने बताया जादू, निर्देशक हरीश शंकर ने जताया आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें