'बिग बॉस' के घर में चौथे दिन कुछ रोमांचक पल देखने को मिलेंगे। जन्नत के एक बंदे को जहन्नुम और जहन्नुम के एक बंदे को जन्नत में रहने के लिए भेजा जाएगा।
जन्नतवासियों को अवसर मिलेगा कि वह अपने घर के एक ऐसे सदस्य को जहन्नुम में जाने के लिए नॉमीनेट कर सकते हैं जो उनकी नजर में यहां रहने के काबिल नहीं हैं साथ ही ऐसे प्रतियोगी को अपने पास बुला सकते हैं जो जहन्नुम से यहां आ सकता है।
ऐसे में जन्नतवासी गौहर खान को जहन्ननुम का रास्ता दिखाते हैं। साथ ही अरमान को अपने यहां बुलाते हैं। इसके अलावा रतन राजपूत और प्रत्यूषा के बीच झगड़ा होगा।
रतन राजपूत, प्रत्यूषा बनर्जी की लव लाइफ पर कमेंट करती हैं ये बात प्रत्यूषा को काफी चुभ जाती है।
रतन, प्रत्यक्ष तौर पर व्यंग करती हैं कि क्यों प्रत्यूषा की लव रिलेशनशिप फेल हो गई। इस पर दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है।
इसके अलावा अरमान, प्रत्यूषा और काम्या जन्नतवासियों की आपस में काफी बुराई-भलाई में लगे पड़े हैं।