फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ में से किसे मिले अव्वल नंबर, ‘नागिन’ रह गई पीछे; जानें साल के दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग

Thu, 22 Jan 2026 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Week 2 TRP : साल 2026 के दूसरे हफ्ते की टीवी सीरियल की रेटिंग, टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार सीरियल ‘अनुपमा’ ने अपना दमखम दिखाया है। जानिए, कौन टीआरपी लिस्ट में अव्वल रहा है?

विज्ञापन
टीआरपी लिस्ट में कौन सा सीरियल रहा अव्वल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरुआत हुए 22 दिन हो चुके हैं। इस साल के दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग अब सामने है। जानिए, इस बार किसने टीआरपी लिस्ट में बाजी मारी है। कौन का सीरियल इस लिस्ट में टॉप पर है? कौन किससे पीछे रह गया है। 

तुलसी के सिर पर सजा ताज

विज्ञापन

दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रहा। इसकी टीआरपी 2.3 की रही है। पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी इसकी टीआरपी इतनी ही थी। इस सीरियल में तुलसी के लीड रोल में स्मृति ईरानी नजर आती हैं।  

अनुपमा की रेटिंग में उछाल 
दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में सीरियल ‘अनुपमा’ को दूसरा स्थान मिला है। इसकी रेटिंग 2.2 रही है। जबकि पहले हफ्ते में इसकी टीआरपी रेटिंग 2.1 की थी। इस बार ‘अनुपमा’ सीरियल ने ‘नागिन 7’ को पीछे छोड़ दिया है। टीआरपी लिस्ट में अपनी स्थिति को बेहतर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरियल ‘नागिन 7’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘नागिन 7’ को मिला तीसरा स्थान 
दूसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में सीरियल ‘नागिन 7’ को तीसरा स्थान मिला है। इसकी टीआरपी रेटिंग 1.9 रही है। जबकि पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर था और इसकी रेटिंग 2.1 थी। इस बार इस सीरियल की पॉपुलैरिटी में गिरावट नजर आई है।

टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल भी
जहां तक चौथे और पांचवें नंबर के सीरियल की बात है तो दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह जगह ‘उड़ने की आशा’ और ‘तुम से तुम तक’ को मिली है। सीरियल ‘तुम से तुम तक’ 1.9 की टीआरपी के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं ‘उड़ने की आशा’ 1.8 की टीआरपी के साथ पांचवें नंबर पर है। यह दोनों ही सीरियल एक रोमांटिक ड्रामा हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें