ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के इन शो में किया काम
हिना ने 'ये रिश्ता...' के बाद एकता कपूर के शो 'नागिन' और 'कसौटी जिंदगी की 2' में भी काम किया। एल्विश यादव ने जब हिना से पूछा कि राजन शाही और एकता कपूर, किस प्रोड्यूसर के साथ काम करके हिना ने सबसे ज्यादा पैसे कमाए? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने एकता कपूर के साथ थोड़े समय के लिए 'नागिन' किया। मैंने 'कसौटी 2' में कोमोलिका का रोल 6-7 महीने किया था। अगर आप पैसों की बात करें, तो वह निश्चित रूप से ये रिश्ता क्या कहलाता है था। मैंने वह शो 8 साल तक किया, इसलिए मेरी जितनी भी संपत्ति है, वह अधिकतर 'ये रिश्ता...' से ही आई है। लेकिन उसके बाद, मैंने बहुत काम किया है, लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का बहुत बड़ा हाथ था'।
रॉकी जायसवाल, हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस में भी ले चुकी हैं हिस्सा
हिना खान ने साल 2008 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के रूप में टीवी पर डेब्यू किया था। आठ साल बाद उन्होंने यह शो छोड़ने का फैसला किया। राजन शाही के शो के तुरंत बाद, एक्ट्रेस बिग बॉस 11 में नजर आईं, जहां वे फर्स्ट रनर-अप बनीं। हिना खान कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। बीते दिनों ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव आया। मगर, हिम्मत के साथ हिना ने न सिर्फ कैंसर को मात दी, बल्कि फिर से प्रोफेशनल फ्रंट पर एक्टिव हो गईं। बीते दिनों उन्हें 'पति, पत्नी और पंगा' शो में देखा गया था। निजी जिंदगी की बात करें तो हिना ने रॉकी जायसवाल से शादी रचाई है।