गंदे कपड़ों को लेकर हुई बहस
जब चाहत ने कहा कि उनके पास ऐसे कोई कपड़े नहीं हैं, तो विवियन उन्हें दिखाने ले गए और ढेर हटाने को कहा। चाहत ने विरोध करते हुए कहा कि वह उन्हें धोएंगी और उसके बाद ही वह इसे हटा पाएगी। विवियन ने उनसे बार-बार इस जगह को साफ करने के लिए कहा। जब चाहत ने पूछा कि ऐसा क्यों है, तो विवियन ने कहा, "बेसिक सेंस है जीने का, रहने का? खाली तेरे कपड़े पड़े हैं। क्या गंदगी मचा रखी है?"
चाहत ने दी यह सफाई
विवियन ने आगे चाहत से कहा कि वह अपने एक डिब्बे को खाली कर दे और उसमें गंदे कपड़े रख दे, जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया। इसके बाद, उन्होंने जगह बनाने के लिए उसका एक बक्सा निकाला। इस पर चाहत ने कहा, "वो साफ कपड़े हैं मेरे। आप ऐसे एक लड़की का कंटेनर हाथ नहीं लगा सकते। मेरी अलमारी नहीं खोल सकते।"
Bollywood Movies: पत्रकार की चुनौतियों को बताती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, सच्चाई जान आपको भी होगी हैरानी