'बिग बॉस-७' में आज दर्शक नए ढंग से चौंकेंगे। आम तौर पर इस घर से शनिवार को किसी सदस्य की विदाई होती है, लेकिन शो के बीच बिग बॉस के यहां पहुंचे विवेक मिश्रा अचानक बुधवार को विदा कर दिए जाएंगे।
कारण...? इस विवादास्पद योग गुरु ने बिग बॉस के घर में पहुंच कर जिस तरह से अरमान कोहली की निजी जिंदगी पर से पर्दे उठाए, सूत्रों के अनुसार वह बिग बॉस को पसंद नहीं आया है।
देखें: ये हैं बिग बॉस 7 के विवादित मेहमान
विवेक ने यहां आकर सबको बता दिया था कि अरमान इस शो में आने से पहले तान्या सिंह नाम की महिला के साथ रह रहे थे। विवेक ने ही अरमान को तान्या से मिलवाया था।
विवेक के खुलासे पर अरमान-विवेक में काफी झगड़ा भी हुआ। सूत्रों के मुताबिक यह पहला मौका है जब बिग बॉस के घर से हफ्ते के बीच में ही किसी सदस्य की विदाई होगी।
पढ़ेः बिग बॉस के घर में इन लव बर्डस ने किया इलू-इलू
उल्लेखनीय है कि बिग बॉस के घर में अरमान और तनीशा मुखर्जी के बीच पनपता प्रेम चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे विवेक द्वारा राज खोलने के बावजूद तनीशा और अरमान की दूरियां कम नहीं हुई हैं। वैसे बताया जा रहा था कि विवेक इस शो में न्यूड भी होंगे।