फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर जल्द नजर आएंगे विवेक

Fri, 15 Feb 2013 02:21 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय बहुत जल्द छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। वह जी टीवी पर बच्चों के कार्यक्रम 'इंडियाज बिगेस्ट ड्रामेबाज' में जज बने हैं। विवेक ने कहा कि छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखना उनके लिए बहुत संवेदनशील फैसला है क्योंकि उनके पिता सुरेश ओबेरॉय ने भी इसी चैनल के जरिए शुरुआत की थी।
विज्ञापन


हाल ही में 36 वर्षीय विवेक ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत भावनात्मक बात है क्योंकि मेरे पिता ने जी टीवी पर धारावाहिक 'दास्तान' से छोटे पर्दे पर करियर की शुरुआत की थी और अब मैं भी वहां काम करने जा रहा हूं।"

विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय ने 'दास्तान' के अलावा जी टीवी पर 'जीना इसी का नाम है' कार्यक्रम की मेजबानी की थी।

'इंडियाज बिगेस्ट ड्रामेबाज' में विवेक के अलावा सोनाली बेंद्रे और अनुराग बसु भी जज की भूमिका में हैं। कार्यक्रम 23 फरवरी से प्रसारित किया जाएगा और शो के प्रस्तोता टीवी कलाकार ऋतिक धनजानी और रागिनी खन्ना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें