देश का मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल अपने 11वें सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। शो में जज के तौर पर अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के कंधों पर इस सीजन के विजेता को चुनने का दारोमदार है। इस साल की थीम एक देश एक आवाज है। प्रत्येक एपिसोड में प्रतियोगी अपने टैलेंट से जजेस की तारीफ बटोरने में कामयाब होते हैं। वहीं समय-समय पर कंटेस्टेंट्स और जजेस के बीच अनूठी केमिस्ट्री भी नजर आती है। हाल में ऐसी ही बॉन्डिंग विशाल ददलानी और पंजाब के रिदम कल्याण के बीच दिखी।
दरअसल रिदम कल्याण की मां और बहन विशाल ददलानी की बहुत बड़ी फैन हैं और हाल में शूट हुए एपिसोड में वे विशाल ददलानी से मिलने के लिए पहुंचे। सिर्फ मिलने के लिए ही नहीं बल्कि वे संगीतकार के लिए हाथ से बनी मिठाइयां भी लेकर आए। उन्होंने विशेष रूप से विशाल के लिए बेसन के लड्डू बनाए जो विशाल की पंसदीदा मिठाई है। अपने प्रति ऐसा प्यार देख कर विशाल ने उनके लिए अपने कुछ बेहतरीन गाने गाए जिसपर सभी मिलकर थिरके। उन्होंने यह भी बताया कि एक गायक और संगीतकार के रूप में वे सभी उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनके प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी सफलता की कामना करते हैं।
विशाल ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं रिधम के परिजनों का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं जो विशेष रूप से मुझसे मिलने के लिए आए और इतनी स्वादिष्ट मिठाइयां भी लेकर आए। जब भी आप ऐसे लोगों से मिलते हैं जो आपका काम पसंद करते हैं तो वह शानदार अनुभव होता है। वे आपको और भी मेहनत से काम करने किए प्रोत्साहित करते हैं।
'रुक्मिणी मेरे जैसी बिल्कुल नहीं', मौनी रॉय ने किया फिल्म मेड इन चाइना में अपने किरदार का खुलासा