फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण 9: शादी के लिए सालभर विजय के पीछे पड़ी थीं रश्मिका, करण के शो पर कपल ने किए कई खुलासे

Sun, 18 Oct 2026 01:25 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Koffee with Karan 9: करण जौहर के मशहूर सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण 9 के दूसरे एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में रियल लाइफ सेलिब्रिटी कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
करण जौहर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कॉफी विद करण' के दूसरे एपिसोड में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मेहमान बन कर पहुंचने वाले हैं। शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में कपल ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये। उन्होंने बताया कि दोनों में से शादी के लिए कौन किसके पीछे पहले पड़ा था। 

विज्ञापन


शादी पर क्या बोलीं रश्मिका? 
'कॉफी विद करण' के नवीन सीजन के दूसरे एपिसोड में फैंस के दिलों पर राज करने वाला कपल गेस्ट के रूप में पहुंचा। रश्मिका और विजय से करण ने पूछा कि शादी के लिए किसने पहल की। इस पर विजय ने हंसते हुए कहा कि रश्मिका ने उनसे पूछा कि चलो शादी करते हैं। एक्ट्रेस ने 100 बार उनसे यह सवाल किया था। इस पर रश्मिका ने कहा वह लगभग एक साल तक शादी के लिए विजय के पीछे रहीं। 

Trending Videos

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका ने लिया अल्लू का नाम  
वहीं जब रश्मिका से पूछा गया कि उन्हें किसके साथ काम करके ज्यादा मजा आया? अल्लू अर्जुन या रणबीर कपूर.. तो अभिनेत्री ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम लिया। 

विजय ने याद दिलाया शादी का नियम
वहीं जब करण ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा आपकी जोड़ी किस अभिनेत्री के साथ अच्छी लगती है? तो रश्मिका ने जवाब दिया- कोई नहीं। इस पर विजय बोले- शादी का पहला नियम है कि अपनी पत्नी से सहमत रहें। बता दें कि यह एपिसाेड इस बुधवार को प्रसारित होगा। 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मेहंदी अटायर से जुड़ी खास बातें - फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
विजय - रश्मिका की शादी 
  • मशहूर साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे।
  • दोनों का यह बेहद निजी विवाह समारोह राजस्थान के उदयपुर में में संपन्न हुआ।
  • इस शादी में सुबह तेलुगु रीतिरिवाज से फेरे हुए, वहीं शाम को रश्मिका के गृहनगर की कोडवा परंपरा निभाई गई।
  • इस विवाह में रश्मिका ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की खूबसूरत साड़ी और विजय ने पारंपरिक धोती पहनी थी।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पहले एपिसोड में पहुंचे थे सलमान 
'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में करण और सलमान ने फिल्मी दुनिया से जुड़े कई पुराने किस्से साझा किए। इसके अलावा सलमान ने अपनी निजी जिंदगी, शादी और पिता बनने की इच्छा को लेकर भी खुलकर बात की। इतना ही नहीं इस एपिसोड में सलमान की दोस्त अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें