करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी कपिल की स्टोरी?
कपिल शर्मा ने गेस्ट करीना कपूर और सैफ अली खान के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘प्यारे करीना और सैफ मैं नहीं जानता था कि आप सच में इतने मजाकिया हैं,आपका इस एपिसोड को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया।’
घी पर किया सैफ ने खुलासा
कपिल शर्मा ने सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट खोला और अभिनेता की पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स को पढ़ने लगे। इसी दौरान किसी यूजर ने लिखा कि सैफ ने दो साल का घी जीतने की खुशी में इंस्टाग्राम जॉइन किया। फिर अभिनेता ने सभी को सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक।' उनकी यह बात सुनकर कपिल और वहां मौजूद दर्शक हंसने लगे। इसके बाद सैफ ने कहा, 'मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।'
सैफ और करीना का वर्कफ्रंट
- सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आए थे।
- इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार ने भी अभिनय किया।
- इस फिल्म ने दोनों अभिनेताओं को एक दशक से अधिक समय बाद एक साथ पर्दे पर उतारा।
- इससे पहले दोनों आखिरी बार 'टशन' (2008) में साथ दिखे थे।
- वहीं हाल ही में करीना कपूर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'दायरा' में नजर आई थीं।
- फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया।
- इस क्राइम थ्रिलर में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।