फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल-10: सेट पर हुई वड़ा पाव की पार्टी, फिटनेस की फिक्र छोड़ जजों ने उठाया लुत्फ

Thu, 12 Jul 2018 09:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अदरक वाली चाय और वड़ा पाव देख खुद को रोक ना पाए तीनों जज
विज्ञापन
एक ओर मानसून अपने मस्त मिजाज से लोगों को राहत पहुंचा रहा है तो दूसरी ओर इंडियन आइडल दर्शकों का उदयमान कलाकारों के जरिये मनोरंजन कर रहा है। बीते सात जुलाई को शुरू हुए इंडियन आइडल-10 के पहले दो एपिसोड को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खबर है कि इसी बीच शो के सेट पर जमकर वडा पाव की पार्टी हुई।
विज्ञापन

 
इंडियन आइडल 10 के तीनों जज काफी व्यस्त हैं क्योंकि वे भारत के सबसे बड़े सिंगिंग प्लेटफॉर्म के लिए सबसे बेहतर गायन प्रतिभा चुनने में व्यस्त हैं। अचानक शो के दौरान वडा पाव और अदरक वाली चाय की खुशबू पूरे सेट पर छा गई जिसे देखकर नेहा कक्कड़ खुद को रोक नहीं पाईं और फौरन पार्टी में शामिल हो गईं।

तली-भुनी चीजों को खाने से बचने वाले जज वड़ा पाव खाते दिखे। नेहा के बाद विशाल और अनु मलिक भी पार्टी में पहुंचे। फिर पूरे ग्रुप ने गर्मा गर्म चाय और वड़ा पाव का लुत्फ उठाया।  गौरतलब है कि विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़ और अनुमलिक ने शो को मजेदार बनाने के लिए पूरी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें