सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उर्फी के फैशन सेंस को सराहा जाता है, कभी वह जमकर ट्रोल होती हैं। कई बार तो बात पुलिस तक भी पहुंच जाती है। ऐसे में उर्फी सबको मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं। वहीं, बीते दिनों भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। ऐसे में अब उर्फी ने उन्हें अपनी ‘सासू’ बता दिया है।