टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैंशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आई थीं और इस रियलिटी शो से बाहर आने के बाद उर्फी जहां भी जाती हैं वहां पर अपने आउटफिट की वजह से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उर्फी अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उनकी सभी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में, उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया। यहां पर उर्फी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को हैरान करती नजर आईं। इस दौरान वह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी करती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर उर्फी को ट्रोल किया जा रहा है।