फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: जब जंजीरों से बना टॉप पहनना उर्फी को पड़ा भारी, गर्दन का हो गया था हुआ बुरा हाल

Sat, 02 Jul 2022 01:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
उर्फी जावेद अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने तरंगी फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को पसंद करते हैं, तो कभी उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार उर्फी को अपने कपड़ों की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी ने अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फैशन के चक्कर में लगी अपनी चोट दिखा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने गले में जंजीरों से बना टॉप और ब्लैक नेट की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उर्फी का यह लुक काफी चर्चा में रहा था। अब उर्फी ने बताया है कि कैसे इस ऑउटफिट को पहनने के बाद उन्हें चोट लगी थी। तस्वीर में जंजीरों की वजह से उर्फी के गले पर लगी चोट साफ दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, 'थ्रोबैक! राइट स्वाइप करके देखो कि आउटफिट पहने और उसके बाद क्या होता है।' इस पोस्ट को देख कुछ लोग उर्फी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को यह पसंद नहीं आया और उनका कहना है कि ऐसे कपड़े पहनने ही क्यों हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत मेहनती हो ऐसी ही काम करती रहो', तो दूसरे ने लिखा, 'आपने खुद को ही चोट दे दी।' एक अन्य ने कहा कि आपके जैसा कोई नहीं हो सकता। 

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
हाल ही में उर्फी जावेद का नाम एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में आया था। दिलचस्प बात ये थी कि इस लिस्ट में उर्फी ने कियारा आडवाणी, कंगना रणौत, कृति सेनन जैसे कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया था। इस लिस्ट में उर्फी 57वें नंबर पर थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें