लाइट पर्पल कलर की मोनोकनी में पोज देती नजरा आईं उर्फी जावेद-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद लाइट पर्पल कलर की मोनोकनी में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कंधे पर मैचिंग कोट डाला हुआ है तो वहीं कानों में इयरिंग पहने हुए हैं। हमेशा की तरह उनकी इस वीडियो को देखकर भी यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उर्फी की ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल भियानी पेज से शेयर की गई है। इसके अलावा भी उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मोनोकनी पहने सड़क पर घूमती नजर आ रही हैं।
यूजर्स बोले रिपोर्ट करो अकाउंट बंद हो जाएगा-
उर्फी एक के बाद एक लगातार अलग-अलग ड्रेसों में वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। इसलिए उनकी ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये अपना अलग ही रेड कार्पेट-रेड कार्पेट खेलती रहती है'! इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये इतना तैयार होकर जाती कहां है रोज'! उर्फी जावेद की ये वीडियो देखकर कई लोगों को गुस्सा भी आ गया और एक यूजर ने लिखा, सभी लोग इसके पर्सनल अकाउंट पर जाकर रिपोर्ट करों, अकाउंट बंद हो जाएगा।