फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: उदिति और काजी को अपशब्द कहने पर खूब ट्रोल हो रहीं रीति तिवारी, यूजर्स दे रहे ऐसे ताने

Fri, 25 Sep 2026 07:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने गाली गलौज की है। इसलिए वह चर्चा में आ  गईं हैं। उदिति की टीम ने इस मामले पर जवाब दिया है। वहीं यूजर्स ने काजी का सपोर्ट किया है।
 
विज्ञापन
उदिति, काजी, रीति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' काफी चर्चा में है। पहले शो में काजी तौकीर चर्चा में थे। अब रीति तिवारी चर्चा में हैं। हाल ही में इस शो में कंटेस्टेंट रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को आपत्तिजनक बातें कहीं हैं। उदिति की टीम ने अब इस विवाद पर जवाब दिया है। वहीं काजी तौकीर के सपोर्ट में यूजर्स आए हैं।
विज्ञापन

उदिति की टीम ने दिया जवाब
उदिति की टीम ने सोशल मीडिया पर डिस बैटल का एक पोस्टर शेयर किया और रीति के शब्दों के चुनाव पर तंज कसा। मनोज तिवारी के बिग बॉस में बिताए समय से तुलना करते हुए उन्होंने लिखा, 'पापा ने अपने सीजन में सब सहकर भी क्लास और डिग्निटी बनाए रखी। बेटी को डिस बैटल मिली, तो डिक्शनरी खाली निकली। नाम तिवारी, माइक पर तैयारी? बस गाली पर गाली।'

रीति तिवारी - फोटो : एक्स
रीति ने की गाली गलौज
यह पोस्ट बिग बॉस हाउस के अंदर हुई एक अजीब घटना के बाद आई, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच रैप चैलेंज आम रोस्टिंग से आगे निकल गया। उदिति ने शुरू में टास्क जारी रखने से मना कर दिया, जिसके बाद काजी बीच में आए। लेकिन माहौल तब बदल गया जब रीति ने कथित तौर पर उन दोनों के लिए गाली-गलौज वाली वाली भाषा इस्तेमाल किया।

आरव भाटिया: सबसे अलग अंदाज में दिखे अक्षय कुमार के बेटे, बर्थडे पार्टी में छाए; यूजर्स को पसंद आया फैशन सेंस

रीति तिवारी और काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
काजी ने रीति के पिता से की शिकायत
उदिति परेशान थीं और आखिरकार वहां से चली गईं। वहीं, काजी इन कमेंट्स को नजरअंदाज करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे टास्क के दौरान कहां लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'रोस्टिंग की भी एक हद होती है। क्या मुझे गुस्सा नहीं आएगा?' बाद में उन्होंने कैमरे में देखकर सीधे मनोज तिवारी से कहा, 'अपनी बेटी को देखो, यह ठीक नहीं है।'

रीति को नहीं है पछतावा
हालांकि, रीति को अपने परफॉर्मेंस पर कोई पछतावा नहीं हुआ। बैटल के बाद, उन्होंने कैप्टन कुशल तंवर (गुल्लू) से कहा, 'मैंने कमाल कर दिया।' गुल्लू एक बात पर उनसे सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा कि अपशब्दों का इस्तेमाल करना सही नहीं था।

काजी तौकीर को मिला यूजर्स का साथ
इस मामले में काजी तौकीर को यूजर्स का समर्थन मिला है। यूजर्स रीति तिवारी को अपशब्दों के लिए ट्रोल कर रहे हैं। वहीं यूजर्स काजी तौकीर की शांति और धैर्य के लिए काफी तारीफ कर रहे हैं।

उदिति - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने की ये मांग
इस बात पर ऑनलाइन और भी आलोचना हुई, और कुछ दर्शकों ने होस्ट सलमान खान से 'वीकेंड का वार' में इस मामले पर बात करने को कहा। एक दर्शक ने लिखा, 'अब सिर्फ डॉली बिंद्रा ही उसे ठीक कर सकती हैं।' एक और ने कमेंट किया, 'नेशनल टेलीविजन पर किसी को धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई?' एक और यूजर ने सलमान खान को टैग करते हुए लिखा, 'सिर्फ आप ही उसे संभाल सकते हैं और इस नेपो किड को उसकी जगह दिखा सकते हैं।' एक दर्शक ने उदिति और काजी के खिलाफ रीति की बातों को अस्वीकार्य बताया और लिखा, 'उसे बाहर निकालो।'
विज्ञापन

कौन हैं रीति तिवारी?
  • रीति तिवारी, मनोज तिवारी की बेटी हैं। अभिनेता पहले 'बिग बॉस 4' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। 
  • मनोज तिवारी अभिनेता-राजनेता हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े रहे हैं। 
  • रीति अब 'बिग बॉस 20' में अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन उनके हालिया रैप बैटल ने उन्हें विवाद के केंद्र में ला खड़ा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें