फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कलाकार से छेड़छाड़ में अभिनेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित टीवी धारावाहिक उड़ान में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता साईं विठ्ठल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर साथी महिला कलाकार से छेड़छाड़ का आरोप है।
विज्ञापन


इंडिया टीवी न्यूड डॉट कॉम की खबर के मुताबिक कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक के मुख्य अभिनेता साईं विठ्ठल (52) पर एक महिला को अश्लील वीडियो क्लिप भेजने का आरोप है। खबर के मुताबिक विठ्ठल अपनी साथी महिला कलाकार सोशल मीडिया मैसेंजर व्हाट्सऐप पर पोर्न वीडियो क्लिप और अश्लील संदेश भेज रहे थे।

महिला ने इसकी शिकायत मुंबई की बोरीवली पुलिस से की। इस पर बोरीवली पुलिस ने महिला के आरोपों की तफ्तीश की। सभी संदेश और पोर्न क्लिप्स के बारे में जानने के बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारावाहिक में निभाते हैं विलेन का किरदार

साईं विठ्ठल धारावाहिकों में आमतौर पर विलेन के किरदार में नजर आते हैं। लेकिन उनकी इस हरकत ने उन्हें असल जिंदगी में विलेन साबित कर दिया है। उड़ान सीरियल में जमींदार कमल नारयण राजवंशी के किरदार में हैं, जो लोगों का शोषण करता है।

यह कहानी उत्तर प्रदेश के एक गांव की काल्पनिक घटना है। यह कहानी चकोर नामक लड़की की है जिसे सात साल की आयु के बाद बंधुआ मजदूरी करनी पड़ती है।

इस धारावाहिक में साईं के साथ स्पंदन चतुर्वेदी, साई दियोधर, तसहीन शाह, सुहासिनी मुलै, प्राची पाठक, प्रकाश रामचंदानी, राजीव कुमार और संदीप बसवाना मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें