फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीवी कलाकारों को भी लगी रोमांस की हवा

Mon, 13 May 2013 11:29 AM IST
उमा साह/फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वे जिम्मेदार हैं, फैमिली के बड़ों में शामिल हैं, संजीदा हैं, लेकिन रूखे नहीं हैं। वे एक-दूसरे के लिए प्रेम से सराबोर हैं। ये हैं टीवी शोज के पति-पत्नी। पति-पत्नी के प्रेम को टीवी शोज एक नए अंदाज में पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


छोटे पर्दे पर प्रेम का दायरा अब बहुत बड़ा हो गया है। जी हां, जहां पहले प्रेम करने के लिए  कॉलेज गोइंग किरदारों की जरूरत होती थी, अब ऐसा नहीं है। पहले हीरो और हीरोइन के कॉलेज टाइम प्रेम और शादी के निर्णय की खुशहाल घड़ी आते ही टीवी शोज खत्म होने की कगार पर पहुंच जाते थे।

ऐसे जैसे, संदेश देना चाह रहे हों कि शादी के बाद प्रेम का क्या काम! लेकिन छोटे पर्दे ने अब प्रेम का विस्तार कर दिया है। आज हर चैनल के धारावाहिक में धड़कने वाले दिल पति पत्नी के हैं। चाहें वह `यह रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक और अक्षरा हों या `पुनर्विवाह' के हॉट कपल यश और आरती।
विज्ञापन


अब लगभग हर शो में प्यार को नए ढंग से आगे बढ़ाते पति-पत्नी के जोड़ों ने बता दिया है कि शादी के बाद प्यार पर फुलस्टॉप नहीं लगता, बल्कि एक नई उमंग आती है। शादी के पहले के बेफिक्र प्यार में जब जिम्मेदारी का तड़का लगता है, तो लाइफ में एंटरटेनमेंट का प्रतिशत बढ़ जाता है।

टीवी शो `दीया और बाती हम' के संध्या और सूरज की जोड़ी परंपरागत अरेंज मैरिज को एक चार्मिंग अंदाज में दर्शकों के सामने रखती है। पति के रूप में मिलने वाले सबसे बेहतर दोस्त की कहानी कहता है धारावाहिक `बड़े अच्छे लगते हैं'।

प्यार का यह नया फंडा तो नहीं है, लेकिन इस प्रकार पति-पत्नी के आपसी प्यार में ताजगी का फ्लेवर टीवी पर दिखना, इस रिश्ते को नई परिभाषा दे रहा है। उनके आपसी प्यार को आजमाने वाली पारिवारिक परिस्थितियां उनके प्रेम की कशिश बरकरार रखने वाली साबित हो रही हैं।

 पति-पत्नी के आते ही बैकग्राउंड में फेमस रोमांटिक गानों का बजना उनके रिश्ते में कर्तव्य और जिम्मेदारियों के पहले उनके आपसी प्यार को हाईलाइट कर रहा है और इस तरह उनके बीच का प्यार भी बेहद खूबसूरत अहसास बन कर स्क्रीन पर आता है।

तमाम चैनलों ने आज इस फॉर्मूले को अपनाकर दर्शकों के टेस्ट को ही बदल डाला है। स्टार प्लस पर `साथ निभाना साथिया', `दीया और बाती हम', कलर्स पर `बालिका वधू', `ना बोले, तुम ना मैंने कुछ कहा', `ससुराल सिमर का'  और `संस्कार', जीटीवी का `पुनर्विवाह', सोनी पर `बड़े अच्छे लगते हैं' ऐसे ही कुछ सीरियल्स हैं, जिनमें पति-पत्नी ही मुख्य किरदार हैं।

पति-पत्नी का प्यार छोटी स्क्रीन पर हिट है, इस बात की गवाह है इन सभी सीरियलों की अच्छी खासी दर्शक संख्या।
छोटे पर्दे के सभी चैनल  पति-पत्नी के प्रेम की रूमानियत को लंबे समय तक परोसने के मूड में हैं। दर्शक भी इन्हें पसंद कर रहे हैं।

हां, इनके प्यार की परीक्षा लेने के लिए बीच-बीच में `वो' और परिवारवालों की बाधाएं भी आती ही रहेंगी। पर इनके प्यार की कशिश कम नहीं होगी। इससे सबको फायदा है। निर्माताओं को तो है ही, क्योंकि ये सीरियल खूब लोकप्रिय हैं, दर्शक भी इनमें मनोरंजन के सारे मसाले पा रहा है और मीडिया माध्यम से एक बेहतर संदेश के नाते भी ये शोज अच्छी पहल करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें