सोशल मीडिया पर वायरल पूजा की तस्वीरें
हाल ही में टीवी शो को 16 साल पूरे करने की खुशी मनाते हुए प्रोड्यूसर और टीम ने सेट पर पूजा रखी। पूजा की फोटो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख दर्शक काफी खुश हैं और दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिरा और अरमान की भूमिका में हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 में शुरू हुआ सफर
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में शुरू हुआ था। इसमें हिना खान और करण मेहरा लीड रोल में नजर आए। इसके बाद शो में लीप आया तो लीड रोल शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने अदा किए। साल 2021 में शो में फिर लीप आया और प्रणाली राठौड़ व हर्षद चोपड़ा लीड रोल करते दिखे। साल 2023 में शो ने फिर टर्न लिया और तब से समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी दिखे। बाद में शहजादा को रोहित पुरोहित ने रिप्लेस कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
MK Raina: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में छिड़ा विवाद, इला अरुण के प्रदर्शन के दौरान मंच छोड़कर चले गए एमके रैना
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 16 साल पूरे होने पर पूजा का आयोजन
- फोटो : सोशल मीडिया