फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Veer Mehra: फराह खान के सामने क्या करण ने चुम दरांग से शादी की बात कही? डेटिंग को लेकर है चर्चा

Sat, 01 Feb 2025 02:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फरहा खान के व्लॉग में नजर आए। इस दौरान करण ने जहां बिग बॉस 18 की अपनी जर्नी की बातें की। वहीं फराह खान के सामने शादी को लेकर भी बात की? इस दौरान बिग बॉस की एक प्रतियोगी चुम दरांग का नाम भी लिया गया। तो क्या करण वीर मेहरा, चुम दरांग से शादी करने वाले हैं, जानिए?

विज्ञापन
करण वीर मेहरा, चुम दरांग, फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 रियालिटी शो के बाहर आने के बाद भी करण वीर मेहरा चर्चा में बने हुए हैं। वह बिग बॉस शो की एक प्रतियोगी चुम दरांग के साथ डेटिंग के कारण खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में करण वीर मेहरा ने फराह खान के व्लॉग चैनल पर शादी का जिक्र किया। साथ ही ऐसा कुछ कहा है कि जिससे लगा कि वह चुम दरांग से शादी करने को लेकर इच्छुक हैं।  

विज्ञापन


 

फराह खान के लिए कुकिंग की 
फराह खान बिग बॉस 18 में एक दिन की होस्ट बनी थीं, इस दौरान उन्होंने करण को काफी सपोर्ट दिया, क्योंकि हर कोई घर में उनके खिलाफ खड़ा था। बाद में फराह ने यह भी कहा है कि करण उनके फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। हाल ही करण वीर मेहरा और फराह खान साथ नजर आए। फराह अपने यूट्यूब कुकिंग चैनल के एक वीडियो शूट के लिए करण वीर मेहरा से मिलीं। करण ने फराह खान के लिए कुकिंग भी की। कुकिंग करते हुए, दोनों के बीच बहुत सारी बातें हुईं। 


 
विज्ञापन

करण वीर मेहरा-चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम
चुम दरांग का फेवरेट नंबर बताया 
व्लॉग चैनल में फराह खान से बातचीत करते हुए, करण ने बताया चुम दरांग का फेवरेट नंबर 3 है। करण कहते हैं, ‘ चुम हर काम तीन नंबर से जोड़कर करती है। बिग बॉस 18 में उसकी दोस्ती मुझसे और शिल्पा जी से थी, हमारी तीन लोगों की जोड़ी बन गई थी।’ आगे मुस्कुराते हुए करण कहते हैं, ‘शादी भी लगता है तीसरी।’ यह बोलने के बाद करण आगे कहते हैं, ‘अरे छोड़ो।’ इस पर फराह ही कह देती हैं, शादी भी तीसरी करेगी क्या? तो करण हंसने लगते हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जाता है कि करण वीर मेहरा, चुम दरांग से रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। बताते चलें कि करण वीर मेहरा की पहले दो शादी हुई हैं, दोनों ही पत्नियों से उनका तलाक हो चुका है। अब वह चुम दरांग के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। 

फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश 
आगे करण वीर मेहरा, फरहा खान से कहते हैं कि उन्हें उनके साथ फिल्म करनी है। साथ ही वह कई और रियालिटी शो में जाने की इच्छा भी जताते हैं। वह कहते हैं कि मुझे रियालिटी शो का हिस्सा बनना अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें