स्वरण घर
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस शो का एक सीन खूब वायरल हुआ था। सीन को गंभीर बनाने के चक्कर में डायरेक्टर इसे फनी बना बैठे थे। इस सीन में एक्ट्रेस का दुपट्टा फैन में फंस जाता है जिसे हीरो उतारने की बजाय दांतो से फाड़ देता है। इस सीन को देखकर अगर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
थपकी प्यार की
थपकी प्यार की सीरियल का सीन सच में लॉजिक से परे हैं। इस सीन में एक्टर गलत समय और गलत जगह पर फिसल कर अनजाने में शादी कर बैठता है। इस सीन में देखा जा सकता है कि वह न केवल फिसल जाता है बल्कि उसके हाथ से गलती से महिला के माथे पर सिंदूर भी लग जाता है। ऐसे सीन केवल हिंदी सीरियल में देखने को मिल सकते हैं।
ससुराल सिमर का
हम मूर्खतापूर्ण हिंदी धारावाहिक दृश्यों की सूची बनाए और 'ससुराल सिमर का' का जिक्र न आए ऐसा हो नहीं सकता। इस सीरियल का यह चांटा मारने वाला सीन आपको हंसने पर मजबूर कर सकता है। सीन में एक्ट्रेस की ओवर एक्टिंग देखकर आप सीरियल से देखने से तौबा कर सकते हैं।
इश्क में मरजावां
साइंस और लॉजिक से परे सीन की इस लिस्ट में 'इश्क में मरजावां' का नाम भी शामिल है। शो का एक सीन विज्ञान को भी चुनौती देता नजर आता है। इस सीन में मुख्य लीड रिद्धिमा चलते-चलते दीवार से टकरा जाती है और जमीन पर रखे सूटकेस में जा गिरती है। यह सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सीरियल के इस वायरल वीडियो क्लिप का लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया था।