फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से शुरू होगा 'दिया और बाती हम', ये बनेंगी संध्या की बेटी

Fri, 14 Oct 2016 03:03 PM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'दिया और बाती हम' के दूसरे सीजन की तैयारी जोरों पर है। पहले सीजन के आखिर में संध्या और सूरज की मौत हो गई थी। बस उनकी बेटी खनक बच पाई थी। दूसरे सीजन की कहानी खनक से शुरू होगी। उसे प्ले करने के लिए पहले रितिक रोशन की रील लाइफ बहन कणिका तिवारी का नाम सामने आया। फिर एकता कपूर के शो 'प्यार का बंधन' फेम नीति टेलर के नाम की चर्चा हुई। अब शशि सुमित प्रोडक्‍शंस के एक अधिकारी ने रिया शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

serial
वही रिया शर्मा, जिन्हें लोगों ने 'कहानी हमारी' और 'इतना करो ना मुझे प्यार' में नजर आई थीं। रोनित रॉय स्टारर 'इतना करो ना मुझे प्यार' में विन्नी के रोल में थीं। हा‌ल में आई धोनी की बायोपिक में भी वे नजर आई थीं। प्रोडक्‍शंस से जुड़े उस अधिकारी ने खनक के प्रेमी का रोल निभाने वाले का नाम भी जाहिर किया है। उस रोल में अविनेश रेखी को कास्ट किया गया है। अविनेश रेखी कलर्स के टीवी शो मधुबाला में सुल्तान के रोल में थे। सोनी टीवी के शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप में उन्होंने जलालुद्दीन अकबर की भूमिका निभाई थी। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री दीपिका सिंह और अनस रशीद की जोड़ी की तरह इतिहास रच पाती है कि नहीं, वो देखने वाली बात होगी। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें