रूपाली गांगुली की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly
रूपाली को किसी से नहीं लगता डर
रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकांउट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें लिखा है- ‘जब आप एक महिला जो मजबूर करते हैं, ऐसे चीजें फेस करने के लिए जिससे उससे भय लगता हो तो आप ऐसा इंसान बना देते हैं जिसे बाद में किसी भी चीज का डर नहीं रह जाता है।’ इस पोस्ट के जरिए शायद रूपाली उन सभी लोगों को मैसेज देना चाहती हैं जो उनको लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं।
न्यू ईयर फोटो भी शेयर की
तंज कसती पोस्ट करने के अलावा रूपाली ने नए साल की शुरुआत कैसे की है, इसको लेकर भी कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किए हैं। माता रानी के मंदिर दर्शन करने रूपाली गईं तो उन्होंने वहां की तस्वीरें भी साझा कीं। साथ ही अपने सीरियल की को-एक्टर के साथ भी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई।
क्या रही रूपाली से जुड़ी कंट्रोवर्सी
अगर पिछले साल रूपाली गांगुली के साथ हुई कंट्रोवर्सी की बात की जाए तो सीरियल ‘अनुपमा’ के कई एक्टर्स ने शो छोड़ दिया। इस पर कहा जाने लगा कि रूपाली गांगुली की वजह से ऐसा हुआ। कुछ को-एक्टर ने ऐसे इल्जाम रूपाली पर लगाए भी। वहीं रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने भी उन पर पिता से दूर करने का आरोप लगाया। इस सब आरोपों पर एक इंटरव्यू में रूपाली ने कहा कि आखिर में सच्चाई की जीत होती है। इस समय रूपाली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर बना हुआ है।