फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: विवादों से घिर चुकीं रूपाली ने की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा-‘मैं ड्रामा अवॉयड करती हूं क्योंकि…’

Tue, 31 Dec 2024 03:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रूपाली गांगुली टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के कारण घर-घर एक जाना-पहचाना नाम हैं। इस साल वह अपने सीरियल के अलावा कई तरह की कंट्रोवर्सी में भी घिरी रहीं। कुछ लोगों ने उन पर तरह-तरह के आरोप भी लगाए। अब इन बातों का जवाब रूपाली ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। 

विज्ञापन
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में ‘अनुपमा’ सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को शेयर किया। जिसमें कुछ ऐसा लिखा है जो रूपाली गांगुली की तरह से खुद पर लगाए जा रहे आरोपों का मुंहतोड़ जवाब कहा जा सकता है। क्या पोस्ट की रूपाली ने और किसको दे रही हैं वह यह जवाब, विस्तार से जानिए?

विज्ञापन

रूपाली गांगुली की इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट- सीरियल 'अनुपमा' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly

बातों को मुंह पर कहती हैं 
रूपाली ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर की है, उस पर कुछ ऐसा लिखा- ‘मैं ड्रामा अवॉयड करने की कोशिश करती हूं क्योंकि मेरे मुंह पर कोई फिल्टर नहीं लगा।’ इस पोस्ट के जरिए शायद एक्ट्रेस यही कहना चाहती हैं कि जो कुछ भी वह कहती हैं, मुंह पर कह देती हैं, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। वह बातों को लाग-लपेटे के साथ नहीं कहती हैं।

 

को-एक्टर्स छोड़ चुके हैं सीरियल 
अब तक रूपाली गांगुली वाले सीरियल ‘अनुपमा’ को कई एक्टर्स छोड़ चुके हैं। बाहर आकर कुछ एक्टर्स ने रूपाली के बारे में काफी कुछ कहा है। जिससे ऐसा लगने लगा कि रूपाली के कारण ही बाकी एक्टर्स सीरियल छोड़ रहे हैं। हो सकता है कि अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रूपाली इन सभी एक्टर्स को ही जवाब दे रही हो।

Year Ender 2024: बायोपिक फिल्मों में दिखी संघर्ष-सफलता की कहानी, क्या दर्शकों को पसंद आई ये फिल्में 

 

विज्ञापन

अभिनेत्री रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly, @eshav.official

सौतेली बेटी ने भी लगाए आरोप 
कुछ महीनों पहले रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने भी उन पर कई तरह के आरोप लगाए। इस पर रूपाली ने सौतेली बेटी पर मानहानि का केस करने की बात कही। बीच-बीच में ईशा वर्मा सोशल मीडिया पर रूपाली को लेकर पोस्ट करती रहती हैं, जिसमें उनके बारे में तरह-तरह की बातें कहती हैं। ऐसे में हो सकता है कि रूपाली ने हालिया पोस्ट ईशा वर्मा को लेकर भी की हो।
इन सभी कंट्रोवर्सी के बीच रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ अब भी टॉप 10 सीरियल में बना हुआ है। हाल ही में 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रूपाली का सीरियल चौथे स्थान पर था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें