फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सालों में टेलीविजन वाले परिवारों की संख्या में दिखी बढ़ोतरी, कोरोना बना बड़ी वजहः बार्क

Thu, 15 Apr 2021 08:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • देश में टेलीविजन देखने वाले घरों की संख्या 2018 के अंत में 19.7 करोड़ थी
  • कोविड के कारण टेलीविजन दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई
  • टेलीविजन देखने वाले लोगों की संख्या भी 83.6 करोड़ से 6.7 प्रतिशत बढ़कर 89.2 करोड़ हो गई।
विज्ञापन
बार्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन हमेशा से ही भारतीय परिवारों का अहम हिस्सा रहा है। छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले शो ने सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने गुरुवार को कहा कि भारत में 2020 के अंत तक टेलीविजन वाले घरों की संख्या दो साल पहले के मुकाबले 6.9 प्रतिशत बढ़कर 21 करोड़ हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में टेलीविजन देखने वाले घरों की संख्या 2018 के अंत में 19.7 करोड़ थी। बार्क ने बताया कि इस दौरान टेलीविजन देखने वाले लोगों की संख्या भी 83.6 करोड़ से 6.7 प्रतिशत बढ़कर 89.2 करोड़ हो गई।

एजेंसी ने बताया कि भारत की आबादी 1.3 अरब है और यहां लगभग 30 करोड़ परिवार हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मजबूरन घरों में रहना पड़ा, जिससे टेलीविजन दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। दरअसल लॉकडाउन के दौरान टीवी पर बहुत से पुराने शो जैसे रामायण, महाभारत, श्री कृष्णा दोबारा प्रसारित किए गए थे। वहीं लोगों ने बेहद उत्साह से एक बार फिर इन सीरियलों को देखा।
विज्ञापन


बार्क के मुख्य कार्यपालक सुनील लुल्ला ने कहा, ‘‘अतिरिक्त 1.3 करोड़ घरों और बाकी नौ करोड़ घरों में टेलीविजन आने के अवसर के साथ भारत के प्रसारण तंत्र में आने वाले वर्षों के दौरान वृद्धि की उल्लेखनीय गुंजाइश है।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें