बचपन से था सिनेमा से लगाव
मंजुल सिन्हा का जन्म एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जिनका सिनेमा के प्रति गहरा लगाव था। उनके परिवार का एक सिनेमा हॉल पटना में था, जिससे उनका फिल्मों और फिल्म वितरण से गहरा रिश्ता था। भोजपुरी फिल्मों के प्रति भी उनकी रुचि थी।
इस शो से हुए मशहूर
मुंबई आने के बाद मंजुल सिन्हा ने कई छोटे टेलीविजन विज्ञापनों का निर्देशन किया, लेकिन उनको पहला बड़ा ब्रेक 'ये जो है जिंदगी' नाम के शो के साथ मिला। यह भारतीय टेलीविजन के शुरुआती सिटकॉम्स में से एक था। उस समय भारतीय टेलीविजन की दुनिया में एक नई सुबह हो रही थी और रंगीन टेलीविजन के आने के साथ 'ये जो है जिन्दगी' एक बहुत ही लोकप्रिय शो बन गया था। कहा जाता है कि शुक्रवार रात को जब ये शो प्रसारित होता था, तो सिनेमा हॉल भी खाली हो जाते थे। इस शो ने भारतीय टेलीविजन दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। इस धारावाहिक को आज भी लोग याद करते हैं।
Stars Kids Debut: करण जौहर की राह पर चले निर्देशक अभिषेक कपूर, कराया इन बॉलीवुड स्टार्स का डेब्यू