फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर आई खुशखबरी, जल्द आएगा नन्हा मेहमान; शादी के डेढ़ साल बाद बनेंगी मां

Wed, 11 Feb 2026 08:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Surbhi Jyoti Announce Pregnancy: सुरभि ज्योति ने 27 अक्तूबर, 2024 को जिम कॉर्बेट में सुमित सूरी से शादी की। अब शादी के डेढ़ साल बाद सुरभि ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।
 
विज्ञापन
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। वे अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उनका हर पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है। आज कुछ ही देर पहले सुरभि ज्योति ने एक नया पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। फैंस इस खबर से बहुत खुश हैं क्योंकि सुरभि जल्द ही मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन

Trending Videos

सुरभि ने दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी फोटो शेयर की। इसमें उनके और पति सुमित सूरी के पैर दिख रहे हैं, और बीच में एक छोटी बच्चे की सफेद जूते रखे हैं। इससे साफ पता चल गया कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। 

सुरभि का पोस्ट
सुरभि ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है।' उन्होंने बताया कि उनका बेबी जून 2026 के पहले हफ्ते में आएगा। पोस्ट में उन्होंने नजर उतारने वाला इमोजी और 'ऊं' का चिन्ह भी लगाया। फैंस इस पोस्ट पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सुरभि ज्योति की शादी
सुरभि ज्योति ने 27 अक्तूबर 2024 को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और एक्टर सुमित सूरी से शादी की थी। शादी उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में बहुत खूबसूरती से हुई। दोनों पारंपरिक कपड़ों में बहुत अच्छे लग रहे थे। वे पिछले 5 साल से साथ थे, लेकिन रिश्ते को प्राइवेट रखते थे।
विज्ञापन

सुरभि और सुमित का करियर
सुरभि ने कई पॉपुलर टीवी शो किए हैं, जैसे- 'कुबूल है', 'नागिन', 'इश्कबाज', 'तन्हाइयां', 'कोई लौट के आया है'। सुमित सूरी ने वेब सीरीज जैसे 'द टेस्ट केस' और 'होम' में काम किया है। वे 2011 में 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4' में भी हिस्सा ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: चिरंजीवी कोनिडेला ने पहली फिल्म 'पुनादिरल्लू' को लेकर किया पोस्ट, शेयर किया इमोशनल नोट; लिखा- 'एक खूबसूरत...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें