फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasmine Bhasin: जैस्मीन भसीन की कॉर्निया हुई क्षतिग्रस्त, कुछ भी नहीं देख पा रहीं अभिनेत्री

Sun, 21 Jul 2024 01:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन हादसे की शिकार हो गई हैं। कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से अभिनेत्री की कार्निया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी वजह से वह कुछ देखने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री की आंखों में चोट लग गई है, जिसकी वह कुछ भी नहीं देख पा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए पहने गए कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से अभिनेत्री की कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और उनकी दोनों आंखों पर पट्टी बांध दी है।
विज्ञापन

Ananya Panday: नताशा से दूर होते ही इस अभिनेत्री के करीब आ गए हार्दिक? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया फॉलो

दिल्ली के कार्यक्रम में हुई थीं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में शमिल होने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर गई थीं। इसके बाद से ही उनके आंखों में तकलीफ शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय उनका दर्द इतना ज्यादा बढ़ गया कि वह कुछ भी नहीं देख पा रही थीं।
विज्ञापन


कॉर्निया  हुई क्षतिग्रस्त
जांच के बाद नेत्र विशेषज्ञ ने जिन्होंने उन्हें बताया कि उनकी कॉर्निया क्षतिग्रस्त हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने अभिनेत्री का इलाज किया और उनके आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद जैस्मिन अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए मुंबई चली गईं। जानकारी के मुताबिक अगले चार पांच दिनों में अभिनेत्री के ठीक हो जाने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा। 

इस पंजाबी फिल्म में आएंगी नजर
जैस्मीन को 'टशन-ए-इश्क' और 'दिल से दिल तक' जैसे टीवी शो में शानदार अदाकारी दिखाने के लिए जाना जाता है। वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म 'अरदास सरबत दे भले दी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता ग्रिप्पी ग्रेवाल भी हैं। यह इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन भी गिप्पी ने ही किया है।
Vedaa New Poster Out: 'वेदा' का नया पोस्टर हुआ जारी, शरवरी वाघ दिखीं घायल, मरहम लगाते दिखे जॉन अब्राहम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें