जन्नत ने रीम को दी जन्मदिन की बधाई
जन्नत जुबैर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड रीम और अपनी कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उस दिन जब हम ऑडिशन और शूटिंग के दौरान मिले थे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि 16 साल बाद तुम मेरी जिंदगी का इतना खास हिस्सा बन जाओगी। तुम सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरी छोटी बहन की तरह हो, जो पहले कभी नहीं थी। मैंने तुम्हें चुपके से मुश्किलों से लड़ते देखा है, जब कोई नहीं देख रहा था। तुमने इतनी हिम्मत और शांति से उन मुश्किलों को पार किया कि यह मुझे हर दिन प्रेरणा देता है।'
जन्नत की पोस्ट पर रीम का जवाब
रीम ने जन्नत की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, 'कैप्शन पढ़ते हुए मेरी आंखें भर आईं। हमेशा साथ रहने के लिए शुक्रिया। आप ईश्वर द्वारा भेजे गई हैं।'
यह भी लिखें: Janhvi Kapoor: ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर, फैंस बोले- 'क्यूट प्रिंसेस'