टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दलजीत के बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में दलजीत ने एफआईआर दर्ज कराई है।
दलजीत हाल ही में एक्टर बरुन सोबित के साथ इंडोनेशिया के टूर से लौटी हैं। इंडोनेशिया से वापस आने के बाद उनके पास मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 50 हजार रुपए निकाले गए हैं। 'कुलवधु' में काम कर चुकीं दलजीत ने बैंक के अधिकारियों से इस बारे में बात की।
ये भ्ाी पढ़ें- दीवाली पर नहीं रिलीज होगी रजनीकांत की '2.0', बढ़ाई फिल्म की रिलीज डेट
इसके बाद उन्होंने सोमवार को पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। टीओआई से बात करते हुए दलजीत ने बताया, 'जब वो सुबह उठीं तो उन्होंने देखा कि उनके अकाउंट से पांच बार 10 हजार रुपए विद्ड्रॉ किए गए। मुझे लगा कि मेरा डेबिट कार्ड खो गया है। लेकिन ऐसा नहीं था। आखिरकार, बैंक ने उन्हें बताया कि उनके डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर पैसे निकाले गए हैं।'
दलजीत की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दलजीत के अनुसार, '50 हजार रुपए मेरे लिए एक बड़ी रकम है।' बता दें कि हाल ही में दलजीत ने 33 किलो वजन कम कर एक फोटोशूट करवाया था। इसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
ये भ्ाी पढ़ें- सोनम ने लिखी राष्ट्रीय गान की गलत लाइन, लोगाें ने जमकर लताड़ा