फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिए-8 में धमाल मचाने को तैयार है हरभजन-गीता की जोड़ी

Tue, 18 Apr 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
हरभजन सिंह और गीता बसरा
विज्ञापन
स्टार प्लस पर आने वाले रियलिटी शो नच बलिए-8 में हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। हालांकि ये सिर्फ एक गेस्ट परफॉर्मेंस होगा। इससे पहले शो में युवराज सिंह और हेजल के आने की चर्चा थी लेकिन हेजल ने अपने एक बयान में इन खबरों का खंडन किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो घंटे तक लिफ्ट में बंद रहीं दीपिका पादुकोण ! वीडियो आया सामना

सभी जानते हैं कि गीता बसरा तो एक अच्छी डांसर हैं ही लेकिन हरभजन भी किसी से कम नहीं हैं। वो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' नामक डांस शो के विजेता रह चुके हैं। इसमें हरभजन के साथ मोना सिंह नजर आई थीं। अब दर्शक रियल लाइफ की इस जोड़ी को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नच बलिए के इस सीजन में काफी फेमस सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इसमें दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया जैसे सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें