टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट सेनगुप्ता जल्द ही सब टीवी के शो 'तेनाली राम' में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल में वो 'देवी काली' का किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि ये उनका सिर्फ कैमयो ही होगा लेकिन कहा जा रहा है कि उनका रोल दमदार होने वाला है।
'तेनालीराम' में अपने किरदार के बारे में बताते हुए बरखा ने कहा, 'मैं इस सीरियल में काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। हालांकि मैं कैमयो ही कर रही हूं लेकिन मेरा रोल जरूरी है। मैं 'देवी काली' के रोल में नजर आऊंगी। ये किरदार मेरे अब तक के निभाए गए किरदारों में से सबसे अलग है। दर्शक मुझे बिलकुल नए अवतार में देखेंगे। मुझे भरोसा है कि दर्शक मेरे किरदार को जरूर पसंद करेंगे।'
इससे पहले बरखा 'नामकरन' में अवनी की मां के रोल में नजर आ चुकी हैं।
ये सीरियल कवि कृष्णदेवराय के दरबार के फेमस कवि तेनालीराम के जीवन पर आधारित है जो अपने मजाकिया व्यवहार और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते थे। तेनाली राम देवी काली के एक बड़े उपासक माने जाते हैं। इस शो में कृष्ण भारद्वाज और एक्ट्रेस प्रियंवदा कांत लीड रोल में हैं।