इस समय देश में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। इसी बीच टीवी और बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की लगातार खबरें आ रही हैं। अब एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रबर्ती कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। मिमी चक्रवर्ती ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, , "मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पिछले कई दिनों से अपने घर से बाहर नहीं गई हूं और न ही लोगों से मिली हूं। मैं अभी होम आइसोलेशन में हूं और डॉक्टर से परामर्श ले रही हूं। मैं आप सभी से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की अपील करती हूं।"
कई सितारें हुए हैं कोरोना संक्रमित-
अभी हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही टीवी जगत के कई सितारें भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा ने कुछ लक्षण दिखाई देने के बात कोविड 19 की जांच करवाई थी, जिसमें वे कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा मराठी एक्टर अंकुश चौधरी, बिग बॉस की एक्स प्रतिभागी सृष्टि रोडे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा बॉलीवुड में भी कई केस सामने आ रहे हैं। फिल्म निर्माता एकता कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी और उनके संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने को कहा था। एकता कपूर पोस्ट कर लिखा- सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। एकता कपूर से पहले एक्टर अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला और उनके परिवार के कई सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।