मनमीत के खास दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया, 'मनमीत पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस लॉकडाउन के चलते काम बंद हो जाने से उनकी न तो किसी तरह की कोई कमाई हो रही थी और ना ही वह लोगों से उधार लिए गए पैसे वापस कर पा रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह है कदम उठाया।'
बता दें कि मनमीत टीवी के शो 'आदत से मजबूर' और 'कुलदीपक' में काम करने के लिए जाने जाते थे। उनके दोस्त मनजीत ने बताया कि वह एक वेब सीरीज में भी काम कर रहे थे, साथ ही एक एक्टिंग स्कूल में भी पढ़ाते थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब तबाह हो गया।