फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत को प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने बताया मर्डर, बोले- मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं

Sat, 31 Dec 2022 09:07 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रत्युषा बनर्जी ने 2016 में 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। वहीं, अब तुनिशा के बारे में जानकर प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी बहुत दुखी हैं। उनका कहना है कि वह एक पिता होने के नाते तुनिशा की मां के दर्द को समझ सकते हैं।
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। 20 साल की अभिनेत्री का अपने ही शो के सेट पर सुसाइड कर लेने के बाद से हर कोई हैरान है। तुनिशा की मां ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, अब इस मामले में दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी का बयान सामने आया है, जिन्होंने इसे सुसाइड नहीं मर्डर बताया है।

विज्ञापन


2016 में प्रत्युषा ने की थी आत्महत्या
प्रत्युषा बनर्जी ने 2016 में 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद से ही परिवार काफी कठिनाइयों का सामना कर रहा है। वहीं, अब तुनिशा के बारे में जानकर शंकर बनर्जी बहुत दुखी हैं। उनका कहना है कि वह एक पिता होने के नाते तुनिशा की मां का दर्द समझ सकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शंकर बनर्जी ने कहा, 'जब मैंने तुनिशा के बारे में सुना तो मुझे बहुत दुख हुआ और अचानक ही मेरे सारे घाव ताजा हो गए। मैं तुनिशा की मां का दर्द समझ सकता हूं।'
Box Office Report: रणवीर सिंह की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई 'सर्कस', 300 करोड़ के पार पहुंची अवतार 2
विज्ञापन


सुसाइड को बताया मर्डर
इसके आगे उन्होंने तुनिशा की मौत को मर्डर बताया। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो तुनिशा की मौत को मैं जितना समझ सकता हूं, यह मुझे मर्डर जैसा लगता है। पिछले कुछ सालों में तमाम हत्याओं को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ। जब मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा था तो हम दोनों रो रहे थे कि फिर एक मां ने अपनी 20 साल की मासूम बेटी को खो दिया है। उनका दुख हमें अपना सा लगता है।'
विज्ञापन

Year Ender 2022: फीस के मामले में भी साउथ एक्टर्स ने बॉलीवुड को पछाड़ा, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी मोटी रकम

प्रत्युषा के साथ जो हुआ वह किसी के साथ न हो
शंकर बनर्जी आगे कहते हैं, 'ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने सारे लोगों के बीच कोई ऐसे कदम उठा ले। अगर कोई जानबूझकर सुसाइड करता है तो वह कोई नोट या लेटर जरूर छोड़कर जाता है, ताकि और लोगों को तकलीफ न हो। ये सौ प्रतिशत मर्डर है। मैं प्रत्यूषा का पिता होने के नाते ढंके की चोट पर कह सकता हूं कि तुनिशा सुसाइड नहीं कर सकती। मैं अपनी बेटी को अभी तक न्याय नहीं दिया पाया हूं। मैं चिल्ला चिल्ला कर बोलता हूं कि मेरी बेटी को मारा गया है लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता। मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी के साथ जो हुआ वो किसी और के साथ न हो।'
KRK On Pathaan: 'बेशरम रंग' की आग में हाथ सेंकना केआरके को पड़ेगा भारी! कानूनी कार्यवाही करेंगे शाहरुख खान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें