फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: 'वापस लौट आई हैं तुनिशा...', दिवंगत अभिनेत्री के चाचा ने बेटी के जन्म पर क्यों कही यह बात?

Tue, 04 Apr 2023 08:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ है। घर में खुशी का माहौल है और तुनिशा के चाचा को लगता है कि जैसे अभिनेत्री उनके साथ वापस आ गई हैं।
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल दिसंबर में सोनी सब पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट से एक ऐसी खबर आई थी, जिसने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। शो की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने कथित तौर पर सीरियल के सेट पर फांसी लगा ली थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया था। तुनिशा की मौत का जिम्मेदार उनकी मां वनिता और चाचा ने अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड यानी शीजान खान पर लगाया था। हालांकि, अब अभिनेता जमानत पर बाहर आ गए हैं। शीजान पर आए दिन तंज कसने वाले तुनिशा के चाचा पवन शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को याद किया है। 

विज्ञापन

अपनी मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : Social media
दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ है। घर में खुशी का माहौल है और तुनिशा के चाचा को लगता है कि जैसे अभिनेत्री उनके साथ वापस आ गई हैं। पवन शर्मा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी बेटी दिवा के जन्म और तुनिशा को याद कर बहुत कुछ कहा। तुनिषा के चाचा पवन शर्मा ने इस साक्षात्कार में बताया कि अभिनेत्री उनके बच्चे के जन्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं।

तुनिशा शर्मा - फोटो : social media
पवन शर्मा ने बताया, 'तुनिशा डिलीवरी को लेकर काफी उत्साहित थी। उनकी मां वनिता जी भी बच्ची को देखकर बहुत खुश हुईं। जब उन्होंने दिवा को देखा, तो वह बोलीं, तुनिशा हमारे साथ वापस आ गई है। मैंने तीन महीने में पहली बार उनके चेहरे पर मुस्कान देखी। वह अभी भी बेटी के जाने के दर्द से जूझ रही हैं लेकिन अब पहले से बेहतर है। वह दो दिनों के लिए यहां हमारे साथ थी और अब वापस चंडीगढ़ चली गई हैं।'
Akshara Singh: फिर लीक हुआ अक्षरा सिंह का MMS, बॉयफ्रेंड संग आपत्तिजनक हालत में आईं नजर?
विज्ञापन

तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पवन शर्मा ने आगे बताया कि तुनिशा की मां वनिता उन्हें वीडियो कॉल करती हैं। दिवंगत अभिनेत्री के चाचा बोले, 'वह हमें वीडियो कॉल करती हैं और दिवा का हर दिन का अपडेट रखती हैं। कोई भी तुनिशा की जगह नहीं ले सकता है या उसके असामयिक निधन के कारण हम जो दर्द महसूस करते हैं उसे भी कोई नहीं मिटा सकता, लेकिन बहुत समय के बाद घर का माहौल थोड़ा सकारात्मक हुआ है।' आपको बता दें, तुनिशा शर्मा कथित तौर पर   'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के को-स्टार शीजान खान के साथ रिश्ते में थीं। दिवंगत अभिनेत्री की मां द्वारा शीजान पर तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने के बाद से वह न्यायिक हिरासत में थे।
Filmy Wrap: 'पुष्पा 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार और 'वॉर 2' से जुड़े अयान मुखर्जी, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें