हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन की 16वें सप्ताह की रेटिंग में बहुत फरेबदल देखने को मिले हैं।
इस सप्ताह जहां कई शो टॉप 10 से बाहर हुए हैं तो कुछ शो टॉप 10 में भी शामिल हुए हैं।
आइए जानें, 16वें सप्ताह की टीवी रेटिंग में क्या कुछ बदलाव हुए। किस शो ने किसको मात दी।
स्टार के चार शो टॉप 5 में
टेलीविजन शो में स्टार प्लस के चार धारावाहिक टॉप 5 में रहे तो इसी फेहरिस्त में कलर्स पर प्रसारित 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' भी रहा।
अन्य टॉप शो
टॉप 5 के अलावा सब टीवी के कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की इस सप्ताह रेटिंग काफी अच्छी रही जिससे ये नंबर छह पर आ गया है।
वहीं कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बराबर आ गया है। इसी के साथ जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'कुबूल है' भी नंबर छह पर ही है।
इन धारावाहिकों के अलावा जीटीवी का धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के', स्टार प्लस का 'वीरा', कलर्स का 'उतरन', जीटीवी का 'पवित्र रिश्ता' और कलर्स का 'ससुराल सिमर का' 16वें सप्ताह में टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
कौन सा चैनल रहा हिट