जिस वेब सीरीज का सभी को इंतजार था आखिर उसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित इस सीरीज में राजकुमार राव ने बोस का किरदार निभाया है।
ट्रेलर यूट्यूब पर बालाजी के असोसिएट चैनल ALT Balaji पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर सस्पेंस से भरा हुआ है और उनके जवानी से लेकर आजादी की लड़ाई लड़ने तक, सभी घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है। इस सीरीज में नेताजी की मौत के अनसुलझे पहलुओं पर भी सवाल उठाया गया है।
पढ़ें: Review: कुछ मीठी कुछ फीकी है 'बरेली की बर्फी'
सीरीज में उनके अलावा उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल और नवीन कस्तुरिया भी हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जा चुके निर्देशक हंसल मेहता इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।
इस वेब सीरीज के लिए राजकुमार राव कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जहां फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया था वहीं इस सीरीज के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ा लिया है। इतना ही नहीं 'बोस' के लिए वो आधे गंजे भी हो गए हैं।
पढ़ें: तो इस वजह से रिया सेन को अचानक करनी पड़ी शादी!