फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद झेल रहे सीरियल 'पहरेदार पिया की' कहानी में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

Thu, 17 Aug 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
Pehredaar Piya Ki
विज्ञापन
जहां एक ओर 'पहरेदार पिया की' शो टाइमिंग में बड़ा फेरबदल किया गया है वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस शो की कहानी में भी दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो अब इस शो में नौ साल के दूल्हे और 18 साल की दुल्हन की कहानी लीप लेगी जिसमें दिया 30 साल की तो वहीं उनके छोटे पिया यानी कि रतन 21 साल के दिखाई देंगे और उनकी शादी कानूनी तौर पर वैध हो जाएगी। 

पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस पूजा शर्मा बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

हालांकि इस शो की कहानी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सीरियल में दिया, रतन और अभय का रोल निभाने वाले सुयश राय के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जाएगा। हालांकि शो का लीप किस तरह का लेगा इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'पहरेदार पिया की' टीवी शो अभी तक टेलीविजन का सबसे ज्यादा विवादों से घिरा हुआ शो है। अपनी कहानी को लेकर ये शो शुरू से ही विवादों में फंसा हुआ है। हालांकि अब ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (BCCC) ने सोनी चैनल को इस शो को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। अब इस शो को 8:30 की बजाय देर रात 10 बजे दिखाए जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही शो के दौरान एक स्क्रॉल चलाया जाए जिसमें लिखा होगा 'यह शो बाल विवाह की प्रथा को प्रमोट नहीं करता'।  

पढ़ें- टीवी की 'पार्वती' ने ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, 9 साल से था अफेयर

आपको बता दें कि इस शो में एक 18 साल की लड़की और 9 साल के लड़के की शादी दिखाई गई है। इसके चलते सोशल मीडिया पर शो की लगातार आलोचना हो रही है। हालांकि शो मेकर्स का कहना है कि लोग बिना देखे ही शो को जज कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें