फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: तस्वीरों पर अश्लील कमेंट करने वाले यूजर को टीना दत्ता ने सिखाया सबक, बोला- माफ कर दो दीदी

Fri, 04 Jun 2021 01:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट से चर्चा में आईं टीना दत्ता
  • टीना दत्ता की तस्वीरों पर शख्स ने किए भद्दे कमेंट्स
  • उतरन फेम अभिनेत्री ने यूं दिया जवाब
विज्ञापन
टीना दत्ता - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्रियां हों या फिर टीवी जगत की अभिनेत्रियां अक्सर उन्हें किसी ना किसी बात पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। छोटे पर्दे की अदाकारा भले ही पर्दे पर संस्कारी किरदार निभाती हों, लेकिन असल जिंदगी में वो बोल्डनेस से बॉलीवुड अदाकाराओं को भी टक्कर दे देती हैं। टीवी शो उतरन में इच्छा का किरदार निभाकर घर घर में पहचान बनाने वालीं  टीना दत्ता भी चर्चा में बनी रहती हैं। पर्दे पर उन्होंने एक सीधी सरल लड़की का किरदार निभाया है, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड हैं। हाल ही में उन्होंने बोल्ड फोटोशूट करवाया था जिसे लेकर वो सुर्खियां बटोर रहीं हैं।
विज्ञापन


टीना दत्ता ने यूजर को सिखाया सबक

दरअसल टीना ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा था। उनकी इन तस्वीरों को देखकर कुछ फैंस उनके दीवाने हो गए तो कई लोग ऐसे भी रहे जो उन्हें ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हदें पार करते हुए कमेंट्स में भद्दी गालियां लिखीं। हालांकि टीना दत्ता भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने यूजर्स को इस अंदाज में जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गईं। टीना ने बताया कि एक यूजर उनसे माफी मांगते हुए उन्हें दीदी कहने लगा।



विज्ञापन


 
विज्ञापन

टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टीना ने मल्टीकलर्ड पैंट् में कुछ तस्वीरें साझा कीं थी।। इस टॉपलेस फोटोशूट में उन्होंने ब्लू गॉगल लगाए थे और गीले बाल किए हुए थे। इस लुक में वो बहुत ही हॉट और ग्लैमरस नजर आ रहीं थीं। बहुत से फैंस ने उनकी तस्वीर पर दिल और फायर इमोजी पोस्ट किया। हालांकि टीना की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने बेहद ही अश्लील और भद्दी टिप्पणियां की थी। इसे टीना दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने उस लड़के को टैग करते हुए लिखा, 'क्या यही तुम्हारी परवरिश है? लगता है तुम सबसे ऐसे ही बात करते हो? इसके साथ टीना ने साइबर पुलिस को टैग करते हुए एक्शन लेने की बात भी लिखी थी।

 

टीना दत्ता की इन बातों से यूजर काफी घबरा गया उसने लिखा, 'इसके लिए मुझे बहुत दुख है दी'। यूजर को माफी मांगता देख टीना ने जवाब दिया, 'और मैं अचानक से दी कैसे बन गई'। बता दें कि टीना ने कमेंट सेक्शन डीएक्टिवेट कर दिया है। टीना ने कमेंट सेक्शन में इन टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट्स साझा करते हुए यूजर और साइबर इनवेस्टिगेटर को भी टैग किया। बता दें कि शो 'उतरन' में इच्छा के किरदार से टीना ने सुर्खियां बटोरीं थीं। इसके अलावा वो शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें